लाइव टीवी

Panchang Today, 15 दिसंबर 2021 का पंचांग: मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, जानिए बुधवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Dec 14, 2021 | 15:53 IST

15th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 15 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
15 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।
  • विजय व गोधुली मुहूर्त भी होता है बहुत ही सुंदर।
  • राहुकाल में नहीं करना चाहिए कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ।

15 December 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज भरणी नक्षत्र है। आज एकादशी का पारण है। विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। बुधवार दिन उड़द दान व काग को भोजन देकर पुण्य प्राप्त करें। ऊनी कम्बल के दान का भी बहुत महत्व है। श्री सूक्त का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 15 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 15 दिसंबर 2021
दिवस बुधवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 07:28 am
सूर्यास्त 05:25 pm
नक्षत्र भरनी
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मेष
करण बव
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इसी दौरान किसी शुभ कार्य को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल