लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 17 दिसंबर 2021: शुक्रवार का भाग्यांक रहेगा 07, जानिए अपना शुभ अंक और अंकफल

Updated Dec 16, 2021 | 16:48 IST

Ank rashifal, Today Numerology 17 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है शुक्रवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
17 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 01 सूर्य व 07 केतु का रहेगा संयुक्त प्रभाव।
  • एकल अंक 08 के जैसा करेगा कार्य।
  • 17 दिसंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 07।

आज का अंकफल, 17 दिसंबर 2021: आज 17 दिसम्बर 2021 है। 17 का संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 01 सूर्य व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है।

आज 17-12-2021 का भाग्यांक 07 रहेगा। अंक 07 का स्वामी ग्रह केतु है। राहु, शनि व बुध मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 07 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

17 दिसंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 02 व 05 की हेल्प से प्रगति होगी।केतु आज का भाग्य स्वामी भी है।सूर्य व केतु आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शनि का प्रभाव रहेगा।जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य केतु अनुकूल है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 07 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा।  व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में भाग्यांक 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व केतु का सपोर्ट है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य- केतु व राहु मित्र  हैं। स्वास्थ्य में बोन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी केतु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु ,मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में शनि श्वांश विकार दे सकता है। उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल