लाइव टीवी

Panchang Today, 17 दिसंबर 2021 का पंचांग: माघ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि, जानिए शुक्रवार के पंचांग मुहूर्त

Updated Dec 16, 2021 | 14:57 IST

17th December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए शुक्रवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 17 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
17 दिसंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • गुरु व शनि के बीज मंत्र के जप का है दिवस।
  • मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तथा कृतिका नक्षत्र।
  • अभिजीत मुहूर्त के साथ विजय व गोधुली मुहूर्त भी हैं बहुत ही शुभ।

17 December 2021 ka Panchang: मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है व कृतिका नक्षत्र है। नियमानुसार श्री सूक्त का पाठ करें। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। असत्य मत बोलें। दान पुण्य करें। शुक्रवार को चावल व सफेद वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है। माता लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा करें। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। धन प्राप्ति के लिए पुरुष सूक्त का पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है।

पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 17 दिसंबर 2021
दिवस शुक्रवार
माह मार्गशीर्ष, शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी
सूर्योदय 07:09 am
सूर्यास्त 05:26 pm
नक्षत्र कृतिका
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृष
करण गरज
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58 am से12:54 pm तक
विजय मुहूर्त 02:43 pm से 03:39 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:04 pm से 07:29 pm तक

राहुकाल का समय- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल