लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 17 सितंबर 2021: गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है 17 अंक, जानिए अपना अंक राशिफल

Updated Sep 16, 2021 | 15:49 IST

Ank rashifal, Today Numerology 17 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को आपका जन्म हुआ, वही जन्मांक होता है।

Loading ...
अंक राशिफल, Ank Jyotish Numerology
मुख्य बातें
  • अंक 01सूर्य व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा।
  • 08 का स्वामीग्रह शनि है।
  • आज का भाग्यांक 04 रहेगा।

आज का अंकफल, 17 सितंबर 2021: आज 17 सितम्बर 2021 है।17 का संयुक्त अंक 01 धर्म व 07 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह सफलता का सन्युक्त अंक है।  

अंक 01सूर्य व 07 केतु का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा।08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 17:09:2021 का भाग्यांक 04 रहेगा।अंक 04 का स्वामी ग्रह राहु है। राहु, शनि व बुध  मित्र ग्रह हैं।सूर्य व शनि मित्र नहीं है।अंक 04 के मित्र अंक005, 06 तथा 07 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 17 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01:
शुभ अंक:03
जॉब  व व्यवसाय: जॉब में नामांक 02 व 05 की हेल्प से प्रगति होगी।राहु आज का भाग्य स्वामी भी है।सूर्य व राहु आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है।उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: चन्द्रमा व राहु का प्रभाव रहेगा।जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 06 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:गुरु अंक व भाग्य राहु स्वामी है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य:स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 04 मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 06 व 07 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं।जॉब में भाग्यांक 04 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज व्यवसाय में शुक्र व राहु
का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक04 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य:केतु व राहु मित्र  हैं।स्वास्थ्य में नस के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय: आज के दिन शनि व राहु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। भाग्य स्वामीराहु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में राहु ,मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य: हेल्थ में राहु हड्डी विकार दे सकता है।तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल