लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 सितंबर 2021: रात्रि में माता तारा की करें उपासना, जानें किस समय हैं शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Sep 16, 2021 | 15:35 IST

17th September 2021 ka Panchang: शुक्रवार के पूरे दिन के लिए पंचांग से होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 17 सितंबर के शुभ मुहूर्त और ग्रह स्थितियां।

Loading ...
17 सितंबर का पंचांग, Panchang 17 September 2021
मुख्य बातें
  • आज अन्न वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।
  • आज  विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।

17 September 2021 ka Panchang:  आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की एकादशी है।आज बहुत ही पावन व्रत है व श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ माता लक्ष्मी जी की पूजा भी करें।आज असत्य मत बोलें।दान पुण्य करें।

आज अन्न वस्त्र के दान का भी बहुत महत्व है।आज  विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें।धन प्राप्ति के लिए कनकधारास्तोत्र का पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज शुक्रवार है। 

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 17 सितम्बर  2021
दिवस शुक्रवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि  एकादशी
सूर्योदय 06:09 am
सूर्यास्त 06:20 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मकर
करण विष्टि08:05am तक फिर बव
योग अतिगण्ड08:21pm तक तक फिर सुकर्मा
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56am से12:53pm तक
विजय मुहूर्त 02:48pm से 03:34pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:25 pm तक

आज राहुकाल प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल या शुभ कार्य इस दौरान करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल