लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 19 दिसंबर 2021: रविवार का रहेगा भाग्यांक 09, पढ़िए अपना अंकफल और शुभ अंक

Updated Dec 18, 2021 | 15:52 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है रविवार का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
19 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 01 के मित्र अंक हैं 03, 02 तथा 09।
  • 19 दिसंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 09।
  • अंक 01 के मित्र अंक हैं 03, 02 तथा 09।

आज का अंकफल, 19 दिसंबर 2021: आज 19 दिसम्बर 2021 है। 19 का संयुक्त अंक 01 सूर्य आत्मा व धर्म तथा 09 आत्म ज्ञान का प्रतीक है। यह संयुक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।

आज 19-12-2021 का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 09 का स्वामी ग्रह मंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 01 के मित्र अंक 03, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

19 दिसंबर का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व मंगल का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 02 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल के वजह से परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी मंगल है। गुरु व सूर्य जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 01 व 09 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र  विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 09 बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा।  व्यवसाय में नामांक 01 व 04 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व मंगल का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रोग्रेस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में केतु व भाग्यस्वामी मंगल का प्रभाव संघर्ष का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। सूर्य व मंगल बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। मंगल के द्रव्य गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल