लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 21 नवंबर 2021: जॉब व व्यवसाय में प्रगति करेंगे 1 जन्मांक वाले, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Nov 20, 2021 | 23:58 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
21 नवंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा
  • मंगल सूर्य व गुरु परम मित्र है।
  • अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं।

आज का अंकफल, 21 नवंबर 2021: आज 21 नवम्बर 2021 है।21 का संयुक्त अंक विज्ञान, ज्ञान ,धर्म व आध्यात्मिक उत्कर्ष का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा।यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।अंक।03 का स्वामी गुरु है। आज 21:11:2021का भाग्यांक भी 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। मंगल सूर्य व गुरु परम मित्र है।सूर्य व चन्द्रमा मित्र है। अंक 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य:उदर सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।मूंग का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय: इस अंक का स्वामीग्रह चन्द्रमा व भाग्यस्वामी सूर्य  हैं।व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय:गुरु व भाग्य स्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य:श्वांश में कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 01 के प्रभाव से मीडिया व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में भाग्यांक स्वामी सूर्य व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में नामांक02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।मसूर का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय:आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है।व्यवसाय में  भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज का अंक स्वामी गुरु ,भाग्यस्वामी सूर्य व इस अंक का स्वामी केतु है।जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में दिनांक स्वामी गुरु थोड़ा संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में पेट के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:05
जॉब व व्यवसाय: आज का दिन जॉब में सफलता का है। शनि व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में भाग्यस्वामी सूर्य व  इस अंक का स्वामी मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।  
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल