लाइव टीवी

Panchang Today, 21 नवंबर 2021 का पंचांग: आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिन, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के पाठ करने का है अनन्त पुण्य

Updated Nov 20, 2021 | 23:32 IST

21th November 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के शुभ समय और राहुकाल। 21 नवंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
21 नवंबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें
  • आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

21 November 2021 ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तथा रोहिणी नक्षत्र है।आज भगवान शिव की उपासना के साथ सूर्य पूजा भी करें। रविवार का व्रत रहें।दान पुण्य करें।आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज रविवार है।आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 नवंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 21 नवंबर 2021
दिवस रविवार
माह मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
सूर्योदय 06:51am
सूर्यास्त 05:22 pm
नक्षत्र रोहिणी
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि वृष
करण गर
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:58am से 12:54pm तक
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:38pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05pm से 07:29pm तक

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक​। इस समय कोई भी शुभ कार्य करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल