लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 21 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 08, जानिए मंगलवार का अपना शुभ अंक

Updated Sep 20, 2021 | 19:27 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है आपका जन्मांक।

Loading ...
21 सितंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 21 सितंबर 2021 का संयुक्त अंक 02 व 01 है।
  • 21 का संयुक्त अंक एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 08 रहने वाला है।

आज का अंकफल, 21 सितंबर 2021: आज 21 सितंबर 2021 है। 21 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 01 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। 03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 21-09-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़िए अपना 21 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03
जाॅब व व्यवसाय- जाॅब में नामांक 02 व 08 की हेल्प से प्रगति होगी। शनि आज का भाग्य स्वामी भी है। सूर्य आपको जाॅब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- शनि श्वांश रोग से परेशानी दे सकता है।तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02-
शुभ अंक-09
जाॅब व व्यवसाय- चन्द्रमा व गुरु का प्रभाव रहेगा। जाॅब व व्यवसाय में शनि कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी दे सकता है। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-08
जाॅब व व्यवसाय- गुरु अंक व शनि भाग्य स्वामी है। सूर्य जाॅब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र चंद्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- शनि बोन विकार से कष्ट दे सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-07
जाॅब व व्यवसाय- भाग्यांक 08 मीडिया व आईटी फील्ड में जाॅब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 03 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-07
जाॅब व व्यवसाय- भाग्यस्वामी शनि, आज का अंकस्वामी गुरु व इस अंक का स्वामी बुध का सहयोग हैं। जाॅब में अंक 04 व 08 से लाभ मिलेगा। जाॅब में उन्नति के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके धन प्राप्ति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-07
जाॅब व व्यवसाय- व्यवसाय में शुक्र व गुरु का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाॅब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-06
जाॅब व व्यवसाय- जाॅब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-09
जाॅब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जाॅब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी शनि व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में कोई नया कार्य दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-03
जाॅब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी स्वामी शनि व आज का अंक का स्वामी गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जाॅब में नामांक 01 व 06 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में शनि कफ जनित विकार दे सकता है।तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल