लाइव टीवी

Aaj ka Panchang, 21 सितंबर 2021: किस समय लगेगा राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त? जानिए मंगलवार का पंचांग

Updated Sep 20, 2021 | 19:38 IST

21th September 2021 ka Panchang: मंगलवार के पूरे दिन के लिए पंचांग से जानिए शुभ और अशुभ समय। देखिए 21 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
21 सितंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • जातक आज भगवान श्री कृष्ण के साथ राधा रानी की उपासना करें।
  • इस दिन अन्न दान करने का खास महत्व है।
  • इस दिन श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें। 

21 September 2021 ka Panchang: आज आश्विन माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। आज से पितृ पक्ष आरंभ है। पितरों का श्राद्ध करें। आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र है। भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ राधा जी की पूजा भी करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 21 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 21 सितम्बर 2021
दिवस मंगलवार
माह आश्विन, कृष्ण पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:13 am
सूर्यास्त 06:17 pm
नक्षत्र उत्तराभाद्रपद
सूर्य राशि कन्या
चन्द्र राशि मीन
करण बालव05:34pm तक फिर कौलव
योग गण्ड02:29pm तक तक फिर वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57 am से12:55 pm तक
विजय मुहूर्त 02:46 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:08 pm से 07:28 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में जीवन से जुड़ा कोई भी मंगल शुभ कार्य करने से बचें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल