लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 22 दिसंबर 2021: एक जन्मांक वालों को जॉब में प्रमोशन दिलाएगा सूर्य, जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Dec 21, 2021 | 17:12 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 December 2021: अंक ज्योतिष के अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक के अनुसार अंक राशिफल।

Loading ...
22 दिसंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 22 धर्म व ज्ञान का प्रतीक है।
  • यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।
  • अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है।

आज का अंकफल, 22 दिसंबर 2021: आज 22 दिसम्बर 2021 है। 22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह धार्मिकता आध्यात्मिकता, वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है। आज 22:12:2021 का भाग्यांक 03 रहेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है। राहु शुक्र, शनि व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

22 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today:जन्मांक01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय: जॉब में नामांक 03 व 04 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व राहु मित्र नहीं हैं। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक03
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय: अंक व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। भाग्यस्वामी गुरु के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य: उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक04
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 03 मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 04 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक05
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में जन्मांक 02 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक: 06
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्य अंक 03 है। आज व्यवसाय में गुरु व केतु का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों
का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: श्वांश व शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक07
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।जॉब में प्रगति है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय: आज के दिन  शनि,राहु व गुरु का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। राहु,केतु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक09
शुभ अंक:03
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में राहु, गुरु व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल