लाइव टीवी

Panchang Today, 22 दिसंबर 2021 का पंचांग: आज बजरंगबाण के पाठ करने का है अनन्त पुण्य, जानें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Dec 21, 2021 | 17:02 IST

22 December 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 22 दिसंबर की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।
  • माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें।
  • दुर्गासप्तशती का पाठ करें। ।

22 December 2021 ka Panchang:  आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज पुष्य नक्षत्र है। बुधवार को भगवान राम जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। माता दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का भी अनन्त पुण्य है। बुध व शुक्र  के बीज मंत्र के जप का दिवस है। 

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 22 दिसंबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 22 दिसंबर 2021
दिवस बुधवार
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 07:11 am
सूर्यास्त 05:29 pm
नक्षत्र पुष्य
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि  कर्क
करण विष्टि
योग इंद्र
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:45pm से 03:37pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09pm से 07:27pm तक

राहुकाल का समय- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक है। इस दौरान किसी शुभ काम को करने से परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल