लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 22 नवंबर 2021: 1 जन्मांक वालों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन, जानें क्या कहता है आपका अंकफल

Updated Nov 21, 2021 | 16:34 IST

Ank rashifal, Today Numerology 22 November 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है आज का दिन? यहां जानिए जन्मांक अनुसार अपना अंक राशिफल और शुभ अंक।

Loading ...
22 नवंबर 2021 अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • आज 22:11:2021 का भाग्यांक 02 रहेगा।
  • राहु शुक्र व बुध का परम मित्र है।
  • अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं।

आज का अंकफल, 22 नवंबर 2021:  आज 22 नवम्बर 2021 है।22 के संयुक्त अंक में अंक 02 दो बार आया है। यह धर्म व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।यह धार्मिकता आध्यात्मिकता,वैभव व प्रसिद्धि का अंक है।यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा।

04 का स्वामीग्रह राहु है। आज 22:11:2021 का भाग्यांक 02 रहेगा।अंक 02 का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। राहु शुक्र व बुध का परम मित्र है। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक01
शुभ अंक:02
जॉब व व्यवसाय: जॉब में नामांक 03 व 06 की हेल्प से प्रगति होगी।सूर्य व राहु मित्र नहीं हैं।सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य: उदर रोग से परेशानी हो सकती है। राहु के द्रव्यों उड़द ,तिल इत्यादि का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक02
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति जॉब व व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य:आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक03
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:गुरु व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन का नवीन मार्ग दे सकते हैं। अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा के सपोर्ट से व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य:उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today:  जन्मांक04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:  भाग्यांक 02 टीचिंग, मीडिया,बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today:  जन्मांक05
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय:व्यवसाय में जन्मांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक06
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:आज का भाग्य अंक 02 है।आज व्यवसाय में शुक्र व चन्द्रमा का सपोर्ट है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य:शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:   जन्मांक07
शुभ अंक:08
जॉब व व्यवसाय:जॉब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे।व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य में स्किन के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08
शुभ अंक:04
जॉब व व्यवसाय: आज के दिन  शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय  है। राहु व शनि बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य:स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today:  जन्मांक09
शुभ अंक:01
जॉब व व्यवसाय:  व्यवसाय में दिनांक स्वामी राहु व भाग्यस्वामी चन्द्रमा का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 03व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य: हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।उड़द का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल