लाइव टीवी

आज का अंक ज्योतिष, 23 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 01, जानिए गुरुवार का अपना शुभ अंक

Updated Sep 23, 2021 | 08:23 IST

Ank rashifal, Today Numerology 23 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार गुरुवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है आपका जन्मांक।

Loading ...
23 सितंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 23 सितंबर का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है।
  • 23 का संयुक्त अंक एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 01 रहने वाला है।

आज का अंकफल, 23 सितंबर 2021: आज 23 सितम्बर 2021 है। 23 का संयुक्त अंक चन्द्रमा व गुरु के शुभ प्रभाव का अंक है। यह अद्धभुत अंक बहुत ही मंगलकारी होता है। कभी कभी यह अंक बहुत संघर्ष के बाद सफलता देता दिखता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। यह एकल अंक 05 के जैसा कार्य करेगा।

आज 23-09-2021 का भाग्यांक 01 रहेगा। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। अंक 05 का स्वामी बुध व इसके मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। पढ़िए अपना 23 सितंबर 2021 का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में अंक 03 व 01 की हेल्प से प्रगति होगी। नामांक 01 का अधिकारी आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य से नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। गुड़ का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 02 व 03 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का अंक स्वामी बुध व भाग्य स्वामी सूर्य व्यवसाय में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। नामांक 03 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय-  भाग्यांक 01 प्रशास , बैंकिंग व रियल स्टेट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 06 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में जन्मांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में कुछ नया करने का दिन है। व्यवसाय में भाग्यांक 01 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 09 के उच्चाधिकारी आप से खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 
शुभ अंक-06
जॉब व व्यवसाय- शनि इस अंक का व आज का  भाग्य स्वामी सूर्य है। सूर्य व बुध मित्र हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का है। बुध व सूर्य बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में बुध व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।   स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। सूर्य के द्रव्यों गेंहू व गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल