लाइव टीवी

आज का अंक ज्योतिष, 24 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 02, जानिए शुक्रवार का अपना शुभ अंक

Updated Sep 24, 2021 | 07:12 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार शुक्रवार का दिन कैसा रहेगा? जिस तिथि को हुआ जन्म, वही होता है आपका जन्मांक।

Loading ...
24 सितंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 24 सितंबर का संयुक्त अंक 02 है।
  • 24 का संयुक्त अंक एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा।
  • आज का भाग्यांक 02 रहने वाला है।

आज का अंकफल, 24 सितंबर 2021: आज 24 सितम्बर 2021 है। 24 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-09-2021 का भाग्यांक 02 रहेगा। बुध, शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं। अंक 02 के मित्र अंक 09, 01 तथा 03 हैं। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन, प्रशासन, न्याय, माता, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 06 
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 01 व 03 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति के मार्ग को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- शुक्र के प्रभाव से यूरिन की प्रॉब्लम आ सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- 
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- श्वांश जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज  किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 02 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 01 व 02 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 02 के स्वामी चन्द्रमा व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07 
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा व शुक्र कोई नवीन कार्य दे सकता है। केतु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी चन्द्रमा है। इस अंक का स्वामी शनि है। जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। सूर्य व चन्द्रमा कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए उड़द का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब को सूर्य व मंगल नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी चन्द्रमा व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार की सम्भावना दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल