लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 26 अक्टूबर 2021: अच्छी रहेगी 02 अंक वालों की सेहत, जानें क्या कहता है आपका भाग्यांक

Updated Oct 25, 2021 | 16:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 26th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है मंगलवार का दिन? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक।

Loading ...
26 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 03 अंक वालों को उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 
  • 06 अंक के जातकों के लिए आज सफलता का दिन है।
  • अच्छी रहेगी 08 अंक वालों की सेहत।

आज का अंकफल, 26 अक्टूबर 2021: आज 26 अक्टूबर 2021 है। 26 का संयुक्त अंक 02 धर्म व 06 गूढ़ आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। अंक 02 चन्द्रमा व 06 शुक्र का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 08 के जैसा कार्य करेगा। 08 का स्वामीग्रह शनि है। आज 26-10-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामी ग्रह बुध है। 05 के मित्र अंक 04, 06 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नामांक 05 व 07 की हेल्प से प्रगति होगी। बुध आज का भाग्य स्वामी भी है। भाग्यस्वामी बुध व  अंकस्वामी सूर्य आपको जॉब में ज्यादा व्यस्तता दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- चन्द्रमा व बुध का प्रभाव रहेगा। जॉब व व्यवसाय में अचानक उन्नति हो सकती है। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
'शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व भाग्य स्वामी बुध है। गुरु जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी शनि व गुरु के सपोर्ट से प्रत्येक कार्यों में  उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 मैनेजमेंट व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- दिनांक स्वामी शनि व इस अंक का स्वामी बुध मित्र हैं। जॉब में अंक 08 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र व बुध का प्रभाव है। आज सफलता का दिन है। जॉब में नामांक 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय-केतु व बुध मित्र हैं। बिजनेस में अपने परफॉर्मेंस से आप खुश रहेंगे। जॉब में कड़ी मेहनत का दिन है।
स्वास्थ्य- श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन शनि व बुध का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। भाग्य स्वामी बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में शनि, बुध व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 04 व 09 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- हेल्थ में बुध स्किन विकार दे सकता है। मूंग का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल