लाइव टीवी

Panchang Today, 26 अक्टूबर 2021, आज का पंचांग: आज करें भगवान शिव और माता दुर्गा की पूजा, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Oct 25, 2021 | 13:56 IST

26th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए मंगलवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 22 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
Aaj Ka panchang 26th October 2021 Hindi sunset and sunrise time, today panchang for 26th October 2021, 26 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • मंगलवार को आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें।
  • मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
  • जानें मंगलवार का शुभ और अशुभ मुहूर्त, पढ़ें पंचांग।

26 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की पंचमी है फिर 08:25am के बाद खष्ठी लग जाएगी। आज आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का लाभ है। आज मंगलवार है। आज मंगल व गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 26 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 26 अक्टूबर 2021
दिवस मंगलवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 08:25 am तक फिर खष्ठी
सूर्योदय 06:32 am
सूर्यास्त 05:37 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मिथुन 
करण तैतिल
योग शिव
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:55 pm से12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:49 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:13 pm से 07:27 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल