लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 27 अक्टूबर 2021: आज का भाग्यांक है 06, जानिए अंकफल और 27 अक्टूबर का अपना शुभ अंक

Updated Oct 26, 2021 | 19:48 IST

Ank rashifal, Today Numerology 27th October 2021: अंक ज्योतिष अनुसार कैसा रह सकता है बुधवार का दिन? जानिए जन्मांक अनुसार आज का अपना शुभ अंक।

Loading ...
27 अक्टूबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 27 अक्टूबर का संयुक्त अंक 09 है।
  • 27 अक्टूबर 2021 का भाग्यांक 06 रहेगा।
  • अंक 09 कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है।

आज का अंकफल, 27 अक्टूबर 2021: आज 27 अक्टूबर 2021 है। यह अंक 09 जैसा कार्य करेगा। अंक 09 कर्म, न्याय, धर्म, शिक्षा व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का अंक है। आज 27-10-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 02 तथा 03 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 06 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश से संबंधित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 06 व 08 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 02
जॉब व व्यवसाय- अंक स्वामी गुरु व भाग्यस्वामी शुक्र जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में मंगल व शुक्र से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05 
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से लाभ मिलेगा। जॉब व व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन तिल दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। बिजनेस में भाग्यांक 06 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में सफलता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08 
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। मंगल बहुत जल्द जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 01
जॉब व व्यवसाय- जॉब में मंगल का सपोर्ट रहेगा। आर्थिक लाभ को लेकर खुश रहेंगे। मंगल अंक व शुक्र भाग्यस्वामी है। ग्रह अनकूल हैं। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहने की संभावना है। गुड़ का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल