लाइव टीवी

Panchang Today, 27 अक्टूबर 2021, आज का पंचांग: आज करें भगवान शिव और हनुमान जी की पूजा, जानें शुभ- अशुभ मुहूर्त

Updated Oct 26, 2021 | 19:28 IST

27th October 2021 ka Panchang: पंचांग से जानिए बुधवार के दिन के शुभ और अशुभ समय काल। 27 अक्टूबर को क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
26 अक्टूबर 2021 का पंचांग
मुख्य बातें
  • 27 अक्टूबर को भगवान शिव का पाठ करें।
  • इस दिन अन्न दान अवश्य करें।
  • 27 अक्टूबर को श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना उत्तम है।

27 October 2021 ka Panchang: आज कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की खष्ठी है। आद्रा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। इस दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। मूंग के दान का बहुत महत्व है। बुधवार के दिन भैरो पूजा कर सकते हैं। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप कर सकते हैं।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 27 अक्टूबर 2021 (Today Panchang)

दिनांक 27 अक्टूबर 2021
दिवस बुधवार
माह कार्तिक, कृष्ण पक्ष
तिथि खष्ठी
सूर्योदय 06:34 am
सूर्यास्त 05:37 pm
नक्षत्र आद्रा
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि मिथुन 
करण वणिज
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं ह
विजय मुहूर्त 02:47 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:37 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस समय अंतराल में कोई भी नया या शुभ कार्य करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल