लाइव टीवी

अंक ज्योतिष, 28 सितंबर 2021 का अंकफल: दिन का भाग्यांक है 06, जानिए अपना शुभ अंक

Updated Sep 27, 2021 | 21:37 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 September 2021: अंक ज्योतिष अनुसार मंगलवार का दिन कैसा रहेगा? जानिए जन्मांक के अनुसार अपना शुभ अंक।

Loading ...
28 सितंबर का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • 28 सितंबर 2021 का भाग्यांक रहेगा 06।
  • सन्युक्त अंक 02 आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है।
  • संयुक्त अंक 02 एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।

आज का अंकफल, 28 सितंबर 2021: आज 28 सितम्बर 2021 है। 28 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा मन व धर्म तथा 08 विधि ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक आध्यात्मिक रूप से बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है। इन दोनों अंकों का संयुक्त प्रभाव बहुत ही मंगलमय रहेगा। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। अंक 01 का स्वामी सूर्य हैं। आज 28-09-2021 का भाग्यांक 06 रहेगा। अंक 06 का स्वामी ग्रह शुक्र है। 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
 
Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शुक्र का प्रभाव शुभ है। जॉब में नामांक 03 व 09 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।गेंहू का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-01
जॉब व व्यवसाय- गुरु अंक व शुक्र भाग्य स्वामी है। गुरु व शुक्र जॉब में प्रोमोशन दे सकते हैं। नामांक 01 व 06 के व्यक्ति के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 06 बैंकिंग व फिल्म फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 02 व 09 से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक 03 व 07 से लाभ मिलेगा। सूर्य व शुक्र की शुभता का लाभ मिलेगा। जॉब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में शुक्र का सपोर्ट है। जॉब में नामांक 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में अंकस्वामी केतु व भाग्यस्वामी शुक्र का प्रभाव अचानक बड़े लाभ का है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। शुक्र व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय-  व्यवसाय में शुक्र, सूर्य व मंगल का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 06 व 08 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।                
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए। तिल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल