लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 21 जून, 2021: बहुत ही शुभ और मंगलमय है 21 का संयुक्त अंक, जानिए अंकफल

Updated Jun 21, 2021 | 05:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 21 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज सोमवार का दिन।

Loading ...
21 जून अंक राशिफल, Ank jyotish
मुख्य बातें
  • एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा 21 का संयुक्त अंक।
  • अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का रहेगा संयुक्त प्रभाव।
  • अंक 03 का स्वामी ग्रह है गुरु, जानिए आज का अंक राशिफल।

21 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 21 जून 2021 है। 21 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ, मंगलमय व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। यह यात्रा व तीर्थ करने का अंक है।  अंक 01 सूर्य व 02 चन्द्रमा का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा। अंक 03 का स्वामी ग्रह गुरु है।

आज 21-06-2021 का भाग्यांक 05 रहेगा। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। शुक्र, शनि व बुध परम मित्र हैं। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 21 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 05 आपको जॉब में प्रोमोशन दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ सम्बन्धित रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 03 व 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक: 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी बुध जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं।व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- उदर जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 का स्वामी बुध व इस अंक का स्वामी राहु बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 05 व 07 के मित्रों से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक03 व 07 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं।किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 08
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में उत्कर्ष का दिन है। व्यवसाय में  भाग्यांक 05 व शुक्र का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- केतु बुध मित्र हैं।व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब में सफलता का है।इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी बुध बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मंगल व शुक्र का सपोर्ट रहेगा। जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित विकार दे सकता है। चावल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल