लाइव टीवी

अंकज्योतिष 29 जुलाई: स्वास्थ्य के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें 7 अंक वाले, लाल रंग इन अंकों को दिलाएगा सफलता

Updated Jul 29, 2020 | 06:55 IST

Ank rashifal today, Numerology Prediction 29 july 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka ankfal 29 july 2020
मुख्य बातें
  • 29 जुलाई 2020 का भाग्यांक 04 है।
  • अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है।
  • यह अंक 3 यानी गुरु का मित्र है।

आज का अंक राशिफल 29 जुलाई: आज 29 जुलाई है। 29 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। अंक 02 चन्द्रमा तथा 09 मंगल का प्रतीक है। यह अंक संघर्ष के बाद सफलता का है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। 29 जुलाई 2020 का भाग्यांक 04 है। अंक 2 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। यह अंक 3 यानी गुरु का मित्र है। गुरु व सूर्य इसका मित्र ग्रह है। अंक 01सूर्य  इसका मित्र है। अंक 03 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

Aaj ka ank rashifal, 29 July 2020 

Ank rashifal today:  जन्मांक01- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यह अंक 09 का मित्र अंक है। धन का आगमन होगा। जॉब में जन्मांक 09 मंगल  का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- आज हेल्थ से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। आज का दिन सफलता का है।
स्वास्थ्य सुख- आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज धन का व्यय होगा। गुरु व चन्द्रमा के शुभ प्रभाव से व्यवसाय बेहतर होगा। जॉब में भी सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक04- आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में आशातीत सफलता मिलेगी।धन का व्यय है। अंक 1 व 3 का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य-  स्वास्थ्य बेहतर होना चाहिए। 
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज धन का आगमन है। अंक 01 व 03 जन्मांक के मित्रों का सहयोग बहुत कार्य करेगा।

स्वास्थ्य- हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक06-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति है।आज प्रोमोशन सम्बन्धी प्रयास करना उचित है। श्री सूक्त का पाठ करें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा। 
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today:  जन्मांक 07- आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब परिवर्तन का प्रयास करें।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक08- आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता प्रदान करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है। 
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक09- आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी।श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।जॉब में उच्चाधिकारियों का स्नेह मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट की संभावना रहेगी। अन्न दान करें।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल