लाइव टीवी

पंचांग, 29 July 2020: भगवान शिव के साथ गणेश की पूजा से बनेंगे बिगड़े काम, जानिए राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Updated Jul 29, 2020 | 07:13 IST

आज का पंचांग, 28 July: जानिए आज के पंचांग में राहुकाल और शुभ मुहूर्त। इन निश्चित समयों पर महत्वपूर्ण कार्य करने से उचित नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।

Loading ...
Panchang 29 July 2020 आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • सुबह स्नान के बाद भगवान सूर्य देव को अर्घ्य दें
  • शुभ मुहूर्त पर करें अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य
  • जानिए कब है शुभ मुहूर्त और कब शुरु हो रहा है राहू काल

नई दिल्ली: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज बुधवार है। आज व्रत रहें। भगवान शिव व गणेश जी की पूजा करें ।आज रूद्राभिषेक करवाने का अनंत पुण्य है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ समस्त कष्टों से मुक्ति दिलाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।

प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें।

आज का पंचांग 29 जुलाई 2020

दिनांक 29 जुलाई
माह श्रावण
पक्ष शुक्ल
तिथि दशमी
दिवस बुधवार
नक्षत्र विशाखा
करण तैतिल
सूर्योदय 05:40am
सूर्यास्त 07:14pm
सूर्य राशि कर्क
चन्द्र राशि तुला
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक
विजय मुहूर्त 02:50 PM से 03: 52 PM तक
गोधुली मुहूर्त 07:12 PM से 07:39 PM तक

राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहने वाला है और इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं माना गया है और न इस मौके पर कोई मंगल कार्य आरंभ न करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल