लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 7 मई, 2021: आज के भाग्यांक 08 के मित्र अंक हैं 04 06 और 07, जानिए अपना अंकफल

Updated May 06, 2021 | 23:16 IST

Ank rashifal, Today Numerology 7 May 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार आप जिस दिनांक के दिन जन्म हुआ, 01 से 09 के मध्य वही आपका जन्मांक है।

Loading ...
Ank Jyotish rashifal 7 may 2021, 7 मई का अंकफल
मुख्य बातें
  • 7 मई 2021 के दिन का भाग्य अंक है 08।
  • ज्ञान, न्याय, धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है यह अंक।
  • जन्मांक के अनुसार यहां देखिए आज का अपना अंकफल।

आज का पंचांग 7 मई 2021: आज 07 मई 2021 है। अंक 07 का स्वामी केतु है। आज 07-05-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनि, शुक्र व बुध का परम मित्र है। अंक 08 के मित्र अंक 04, 06 तथा 07 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि ज्ञान, न्याय, धर्म, मन व समृद्धि का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 7 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01- आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में उन्नति होगी। सूर्य व गुरु मित्र हैं। भाग्यांक 08 व जन्मांक 07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02- आज का शुभ अंक- 09
जॉब व व्यवसाय- बिजनेस में अपने परफार्मेंस को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 03 व 07 का उच्चाधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।

Ank rashifal today: जन्मांक 03- आज का शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- गुरु व भाग्य स्वामी केतु जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- शुगर जनित विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04 - आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- आज बिजनेस में प्रगति का संकेत है। अंक 08 का स्वामी शनि जॉब में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 05- आज का शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 04 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में अंक 08 की सहायता से प्रोग्रेस है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

जन्मांक 06- आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में नवीन कार्य आरंभ करें । भाग्यांक 08 के स्वामी शनि का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07- आज का शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- जॉब में नाम अंक 03 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रोमोशन का चांस बन सकता है। व्यवसाय में प्रगति लेकर प्रसन्न रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक08 - आज का शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। जॉब को लेकर कोई नवीन उत्तरदायित्व मिल सकता है। शनि व केतु व्यवसाय में नव उन्नति की स्थितियां दे सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिये उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक09 - आज का शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में मंगल व शनि पद परिवर्तन दे सकते हैं। 
स्वास्थ्य- केतु हड्डी विकार की सम्भावना दे सकता है। 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल