लाइव टीवी

आज का पंचांग, 7 मई 2021: आज एकादशी पर अन्न के साथ वस्त्र दान का भी है महत्व, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त

Updated May 07, 2021 | 06:00 IST

7 मई 2021 का पचांग: पंचांग से दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान होता है और साथ ही दिन की ग्रह स्थितियों का भी पता चलता है। यहां जानिए शुक्रवार के दिन का पंचांग।

Loading ...
Aaj ka panchang 7 May 2021, 7 मई का पंचांग
मुख्य बातें
  • वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी पर आज है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र।
  • भगवान कृष्ण की उपासना के साथ करनी चाहिए लक्ष्मी जी की पूजा।
  • हनुमानबाहुक के पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।

7 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान के साथ वस्त्र दान का भी बहुत महत्व है। आज व्रत रहें व विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज हनुमानबाहुक के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र केे बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 7 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 07 मई 2021
दिवस शुक्रवार
माह वैशाख, कृष्ण पक्ष 
तिथि एकादशी
सूर्योदय 05:40 am
सूर्यास्त 06:56 pm
नक्षत्र

पूर्वभाद्रपद

सूर्य राशि मेष
चन्द्र राशि कुम्भ
करण बालव
योग

वैधृति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:51 pm से 12:44 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:23 pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:43 pm से 07:05 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल