लाइव टीवी

अंकज्योतिष 01 जून 2020: 4 अंक वालों को हो सकती है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, 6 अंक के जातकों को होगा धन का आगमन

Updated Jun 01, 2020 | 06:11 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 01 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 01 जून
मुख्य बातें
  • 02 अंक वालों को आज चोट लगने की है संभावना
  • 05 अंक वालों का शुभ रंग है लाल
  • 08 अंक के जातकों को जॉब में मिलेगी प्रगति

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 01 जून है। अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य राजनीति तथा प्रशासन में सफलता का कारक ग्रह है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

दिनांक 01 जून का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 3 तथा 5
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।धन का आगमन होगा। जॉब में जन्मांक 04 व 06 के मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख- आज स्किन रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 05 तथा 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। जॉब में भी उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- चोट लगने की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 तथा 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में उन्नति है। गुरु व सूर्य व्यवसाय में सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 05 तथा 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर आज प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में लाभ रहेगा। आज अंक 01 का जॉब में सपोर्ट रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- नीला

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 01 तथा 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। कार्यों की अधिकता तनाव दे सकती है।
 स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
शुभ रंग- लाल

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 03 तथा 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में सफलता मिलेगी। धन का आगमन होगा। जॉब में अंक 01 व 03 का सपोर्ट  है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख में बुध जनित रोग यानी स्किन प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 02 तथा 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सफलता से मन हर्षित रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- कान के रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- सफेद व नीला

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में लाभ रहेगा। जॉब में प्रगति है। अंक 08 व 01 का बहुत मित्रवत संबंध नहीं है। आज क्रोध न करें।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- आसमानी

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 04 तथा 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व सूर्य का प्रभाव उन्नति देगा।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल