लाइव टीवी

Panchang 01 June: सोमवार को सुबह 11:51 बजे से लगेगा अभिजीत मुहुर्त, करें नए व्यवसाय का आरंभ

Updated Jun 01, 2020 | 06:13 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 01 June 2020
मुख्य बातें
  • आज ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी है
  • सुंदर होंगे आज जन्म लेने वाले बच्चे
  • राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है

Today Panchang 01 June 2020: आज 01 जून है। आज विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की दशमी है। आज सोमवार का दिवस है। हस्त नक्षत्र है। आज चन्द्रमा बुध प्रधान कन्या राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। शुभ मुहूर्त में ही कोई कार्य आरंभ करने से सफलता मिलती है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य

आज जिन बच्चों का जन्म होगा वो बहुत ही  सुंदर होंगे। वे आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी होंगे। वो प्रसिद्ध व्यक्ति होते हैं। ऐसे बच्चे लॉ या एमसीए की डिग्री लेते हैं। ये बहुत ज्यादा अध्ययन में विश्वास करेंगे। यात्रा के बहुत शौकीन होंगे। यदि वो आर्किटेक्ट के फील्ड में भी शिक्षा ग्रहण करते हैं तो उनके आगे बढ़ने की प्रायिकता बढ़ जाती है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये बहुत मजबूत होते हैं। प्रायः रोग की संभावना नहीं रहेगी। ये माता पिता तथा बड़ों के आज्ञाकारी होते हैं। इनके भाग्य में धन की प्राप्ति खूब रहती हैं। इनकी मित्र संख्या कुछ ज्यादा ही हो सकती है। ये बहुत ही चल व अचल संपत्ति के स्वामी होंगे।

इनका स्वभाव सरल तथा वाणी मृदुलता व आकर्षण से भरा होगा। इनके जीवन में सामाजिक तथा धार्मिक कृत्य कुछ ज्यादा ही होंगे। ऐसे जातक बहुत ही सहज व सरल होंगे। अपने कुल की कीर्ति को बढ़ाएंगे। कभी-कभी अभिनय व संगीत में इनकी विशेष प्रवीणता इनको विश्वस्तरीय सफलता दिलवा सकती है। ऐसे जातक बहुत अच्छे फिल्म निर्माता भी हो सकते हैं। इनकी भावुकता इनके लिए कभी कभी नुकसान दायक बन जाएगी। ऐसे बच्चे  बहुत सफल वक्ता भी हो सकते हैं। खेल की दुनिया में भी सफल हो सकते हैं। ऐसे जातक बड़े होकर सफल प्लेयर के बाद किसी पॉलिटिकल पार्टी के प्रवक्ता भी हो सकते हैं। इनको हनुमान जी व शिव जी की उपासना से बहुत लाभ होगा।

Today Panchang 01 June 2020

दिनांक-01 जून 2020
दिन- सोमवार सूर्योदय-05:25am सूर्यास्त-07:16pm
माह-ज्येष्ठ
तिथि-दशमी 
पक्ष- शुक्ल पक्ष
नक्षत्र-हस्त
करण-गरज
सूर्य राशि-वृष
चन्द्र राशि- कन्या

शुभ मुहूर्त

1. अभिजीत मुहूर्त- 11:51am से 12:47am 
अभिजीत मुहूर्त बहुत ही श्रेष्ठ समय है। इस समय कोई भी शुभ कार्य आरम्भ किया जा सकता है। किसी भी व्यवसाय का आरम्भ व कोई भी पूजा इस समय प्रारम्भ करें।         2. विजय मुहूर्त- 02:37 pm से 03:28 pm
3. गोधूलि मुहूर्त- 06:59 pm से 07:26 pm

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल