लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 जनवरी: बहुत ही शुभ होता है 10 का अंक, जानिए अपना आज का अंकफल

Updated Jan 10, 2021 | 05:47 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज रविवार का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 10 January 2021
मुख्य बातें
  • जिस दिन आप पैदा हुए वही होता है आपका जन्मांक।
  • यहां अंकों के अनुसार जानिए अपना राशिफल।
  • 10 का संयुक्त अंक होता है बहुत ही शुभ।

अंक राशिफल 10 जनवरी​: आज 10 जनवरी 2021 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।अंक 01 सूर्य का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 07 हुआ। 07 का स्वामीग्रह केतु है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। शनि ,बुध व राहु का मित्र ग्रह है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 10 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज सूर्य व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा। अंक 07 का सपोर्ट जाँब में नवीन पद की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख-केतु हेल्थ से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज के भाग्यांक 07 व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जाँब व व्यवसाय में नवीन अवसर प्रदान करेगा। सूर्य व केतु का प्रभाव जाँब में उच्चाधिकारियों से थोड़ा तनाव देगा।
स्वास्थ्य सुख- उदर रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01 व 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- गुरु,सूर्य व आज का भाग्य स्वामी केतु जाँब व व्यवसाय में सफलता देंगे। 
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
  शुभ रंग- नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-01 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब-  व्यवसाय में अंक 01 व 07 का प्रभाव उन्नति देगा। सूर्य जाँब में पद परिवर्तन में सफलता देगा।
स्वास्थ्य-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जाँब में जन्मांक 03 व 01 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- उदर  रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में जन्मांक 01 व 09 की सहायता से सफलता मिलेगी। केतु व सूर्य जाँब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर परेशान  रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- जन्मांक 07 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी केतु व इस अंक का स्वामी भी केतु है। केतु व सूर्य का सपोर्ट जाँब में प्रोमोशन के लिए सुखद संकेत है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी 

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- सूर्य व केतु का प्रभाव जाँब में थोड़ा तनाव दे सकता है ।अंक 01 व 09 के सपोर्ट से जाँब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 02
आर्थिक स्थिति व जाँब- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यांक स्वामी केतु व्यवसाय में प्रोग्रेस दे सकते हैं। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल