लाइव टीवी

आज का पंचांग, 10 जनवरी 2021: शाम 4.30 बजे से शुरू होगा राहुकाल, जानिए कब हैं आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 10, 2021 | 03:00 IST

आज का पंचांग, 10 जनवरी 2021: आज रविवार को सूर्य देव की उपासना करने के साथ भगवान हनुमान की पूजा करें। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

Loading ...
Aaj ka Panchang 10 January 2021 today
मुख्य बातें
  • गायत्री मंत्र के जाप से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • सूर्य उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा।
  • श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

आज का पंचांग, 10 जनवरी 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग, 10 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 10 जनवरी 2021
तिथि द्वादशी
दिवस रविवार
नक्षत्र अनुराधा
योग  गण्ड
माह पौष, कृष्ण पक्ष
करण तैतिल
सूर्योदय 07:16 am
सूर्यास्त 05:41 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:08 am से12:49 pm तक
विजय मुहूर्त 02:13 pm से 02:58 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:31 pm से 05:57 pm तक

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल