लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 11 दिसंबर: तेजस्विता का प्रतीक है 11 का संयुक्त अंक, जानें अपना आज का अंकफल

Updated Dec 11, 2020 | 02:00 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 11 December 2020: अंकज्योतिष में जन्म का दिनांक ही जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच होता है। इसके साथ जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, शुक्रवार का आपका दिन।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 11 December 2020
मुख्य बातें
  • 11 का संयुक्त अंक है बहुत ही शुभ व मंगलकारी।
  • तेजस्विता का प्रतीक है यह शुभ संयुक्त अंक।
  • आज का भाग्यांक 9 रहेगा, जानिए अंक राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आज दिन।

अंक राशिफल 11 दिसंबर: आज 11 दिसम्बर है। 11 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी है। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 09 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 09 का स्वामी मंगल है।

चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01, शुभ अंक- 02 व 05  
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्यांक स्वामी मंगल का प्रभाव आपको जॉब व व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य-श्वांश रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02, शुभ अंक- 03 व 06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी नए अनुबंध को लेकर प्रयासरत रहेंगे। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र  रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03, शुभ अंक- 04 व 06
जॉब व व्यवसाय- गुरु व मंगल जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में मंगल प्रोमोशन दे सकता है। अंक 01 व भाग्यांक 09 का सहयोग आईटी व मैनेजमेंट जॉब में नवीन उत्तरदायित्व भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- श्वांश रोग से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04, शुभ अंक- 02 व 08
जॉब व व्यवसाय-जॉब में भाग्य स्वामी मंगल प्रोग्रेस दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 05, शुभ अंक- 04 व 07
जॉब व व्यवसाय- मंगल व चन्द्रमा जॉब में एकाएक कोई नवीन पद दे सकता है। व्यवसाय में परेशानी आ सकती है।स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 06, शुभ अंक- 05 व 08
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 09 का स्वामी मंगल व अंक स्वामी शुक्र रुका धन देगा।
स्वास्थ्य- स्किन के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07, शुभ अंक- 02 व 06
जॉब व व्यवसाय- आईटी व बैंकिंग जॉब में चन्द्रमा व मंगल के प्रभाव से पद परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में केतु संघर्ष दे सकता है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08, शुभ अंक- 03 व 07
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी मंगल आपके लिए हितकर है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- केतु हड्डी के रोगियों को परेशान कर सकते हैं। उड़द का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09, शुभ अंक- 01 व 05
जॉब व व्यवसाय- मंगल व चन्द्रमा जॉब में आपके कार्यो को विस्तार देंगे। व्यवसाय में रुका धन मिल सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार दे सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल