लाइव टीवी

आज का पंचांग, 11 दिसंबर 2020: एकादशी के अवसर पर करें भगवान राम और कृष्ण की उपासना, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 11, 2020 | 04:00 IST

आज का पंचांग, 11 दिसंबर 2020: एकादशी के पावन पर्व पर भगवान राम व कृष्ण जी की उपासना करें। पढ़ें आज यानी शुक्रवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 11 December 2020
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु जी पूजा का दिवस है।
  • एकादशी पर करें भगवान राम और कृष्ण की उपासना।
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने के साथ करें अन्न का दान।

Aaj Ka Panchang 11 December 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज शुक्रवार है। आज व्रत का बहुत महत्व है। आज भगवान विष्णु जी पूजा का दिवस है। एकादशी के पावन पर्व पर भगवान राम व कृष्ण जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज अन्न का दान करें।

एकादशी को अन्न,धन व वस्त्र दान का बहुत महत्व है। आज स्वास्थ्य लाभ के लिए रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें। आज बहुत लोग निराजल व्रत रखते हैं। आज चन्द्रमा तुला में हैं।तुला का स्वामी शुक्र है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। विजय मुहूर्त में भी कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।

गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज विष्णु जी के मंदिर जाएं।

पंचांग 11 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 11 दिसम्बर 2020
तिथि कृष्ण पक्ष की  एकादशी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र चित्रा
माह मृगशिरा
करण बालव
योग शोभन
सूर्योदय 07:07 am
सूर्यास्त 05:23 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:56am से 12:33 pm तक।
विजय मुहूर्त 01:58pm से 02:36pm तक।
गोधुली मुहूर्त 05:15pm से 05:36pm तक।

आज राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल