लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 11 जनवरी: सफलता और तेजस्विता का प्रतीक है 11 का अंक, जानिए आज का अंकफल

Updated Jan 11, 2021 | 05:55 IST

Ank rashifal, Today Numerology 11 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज 11 जनवरी का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 11 January 2021
मुख्य बातें
  • 11 का संयुक्त अंक है बहुत ही शुभ व मंगलकारी।
  • सफलता और तेजस्विता का है प्रतीक।
  • अंक 02 के मित्र अंक 01, 03 तथा 09 हैं।

अंक राशिफल 11 जनवरी​: आज 11 जनवरी 2021 है। 11 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी है। यह संयुक्त अंक सफलता व तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 08 का स्वामी शनि है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 11 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 व 03 
जाँब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्यांक स्वामी शनि का प्रभाव आपको जाँब व व्यवसाय में अचानक कोई बड़ी सफलता दे सकता है।
स्वास्थ्य-उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक- 01 व 09
जाँब व व्यवसाय- आज जाँब में किसी विशेष कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 05 व 06
जाँब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा जाँब में पद परिवर्तन देंगे। व्यवसाय में शनि अचानक सफ़लता दे सकता है। अंक 02 व भाग्यांक 08 का सहयोग  जाँब में नवीन उत्तरदायित्व भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- स्किन रोग से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-03 व 07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि कोई नवीन कार्य दे सकता है। जाँब में भी उन्नति का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में कमी रह सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 05 व 08
जाँब व व्यवसाय- शनि व चन्द्रमा व्यवसाय में एकाएक कोई नया कार्य  दे सकता है। जाँब में प्रोमोशन की स्थिति आ सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 02 व 08
जाँब व व्यवसाय-  जाँब में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र व्यवसाय में शुभ लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 04 व 06
जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में चन्द्रमा व शनि के प्रभाव से कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। जाँब में शनि व केतु तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05 व 07
जाँब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शनि व आज का भाग्यस्वामी भी शनि है। जाँब के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में शनि का सहयोग है।
स्वास्थ्य- हेल्थ बेहतर रहनी चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-01 व 03
जाँब व व्यवसाय- मंगल व भाग्य स्वामी शनि व्यवसाय  को विस्तार देंगे। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। शनि व चन्द्रमा का सपोर्ट है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल