लाइव टीवी

आज का पंचांग, 11 जनवरी 2021: सुबह 07.30 बजे से शुरू होगा राहुकाल, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 11, 2021 | 05:30 IST

आज का पंचांग, 11 जनवरी 2021: पौष माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी यानी सोमवार के दिन सूर्यदेव के साथ भगवान हनुमान की उपासना करें। जानिए शुभ मुहूर्त सहित आज का पंचांग।

Loading ...
Aaj ka Panchang 11 January 2021 today
मुख्य बातें
  • पंचांग पढ़कर करनी चाहिए अपने दिन की शुरुआत।
  • जानिए कब हैं शुभ मुहूर्त और कब से शुरू होगा राहुकाल।
  • गायंत्री मंत्र के जाप से आज होगी अनंत पुण्य की प्राप्ति।

आज का पंचांग, 11 जनवरी 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी है। आज ज्येष्ठा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज चावल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मन्त्र के जप का दिवस है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग, 11 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 11 जनवरी 2021
तिथि त्रयोदशी 02:35 pm तक फिर चतुर्दशी
दिवस सोमवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
योग  वृद्धि
माह पौष, कृष्ण पक्ष
करण वणिज
सूर्योदय 07:16 am
सूर्यास्त 05:42 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि वृश्चिक 09:11am तक फिर धनु
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:07 am से 12:48 pm तक
विजय मुहूर्त 02:22 pm से 02:29 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:40 pm से 05:58 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल