लाइव टीवी

अंकज्योतिष 13 जून 2020: 01 अंक वालों की व्यवसाय में बेहतर होगी स्थिति, इन अंकों के खुलेंगे प्रमोशन के रास्ते

Updated Jun 13, 2020 | 06:09 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 13 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 13 जून
मुख्य बातें
  • 03 अंक वालों के जॉब में उन्नति है
  • 05 अंक वालों का आज व्यवसाय बेहतर रहेगा
  • जॉब में तनाव से बचें 07 अंक के जातक

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 13 जून है। 13 का संयुक्त अंक अंक 1 सूर्य व अंक 3 गुरु से प्रभावित बहुत ही शुभ होता है। 13 के अंक को बहुत लोग शुभ नहीं मानते लेकिन ऐसा नहीं है। यह अंक कभी कभी बहुत संघर्ष देता है। गुरु धर्म व सूर्य आत्मा है। एकल अंक में यह अंक 4 यानी राहु से प्रभावित है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव--

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। धन का आगमन होगा। अंक 09 का सहयोग प्राप्त होगा।
स्वास्थ्य सुख--आज राहु व शनि अर्थात हड्डी सम्बन्धित रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल
                
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में चन्द्रमा व राहु का प्रभाव संघर्ष देगा तथा उच्चाधिकारियों से तनाव भी दे सकता है। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- पेट संबंधित रोग की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग-सफेद
                
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-01
आर्थिक स्थिति व जॉब- आर्थिक प्रगति है। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- पीला
                
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यदि आज जॉब में परिवर्तन का प्रयास करते हैं तो सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- राहु हड्डी सम्बन्धित रोग दे सकता है।
शुभ रंग-नीला
                
जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में प्रमोशन के रास्ते बनेंगे। आज व्यवसाय बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- चोट चपेट की संभावना रहेगी।
शुभ रंग-लाल
                
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब-बुध व राहु लाभान्वित करेंगे।
स्वास्थ्य सुख-स्किन प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नीला
                
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय से सम्बद्ध लोग सफलता पाएंगे। जॉब में तनाव से बचें।
स्वास्थ्य सुख-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहने की संभावना है।
शुभ रंग-हरा
                
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब-शनि व्यवसाय से सम्बद्ध लोगों को सफलता देंगे। राहु व शनि का प्रभाव जाँब में तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख-शुगर से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-नीला व हरा
                
जन्मांक 09

आज का शुभ अंक--01
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में जन्मांक 03 व 04 से लाभ मिलेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-  स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए।
शुभ रंग--पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल