लाइव टीवी

Panchang 13 June: जानें क्या है आज का शुभ मुहूर्त, हनुमान जी की उपासना करने पर मिलेगा फल

Updated Jun 13, 2020 | 06:06 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातः काल यानी सुबह के समय पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 13 June 2020
मुख्य बातें
  • हनुमान जी की उपासना से मिलेगा विशेष फल
  • कुम्भ राशि मे हैं चन्द्रमा
  • जानें आज का शुभ मुहूर्त और नक्षत्र ज्ञान

Today Panchang 13 June 2020: पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है।प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज चन्द्रमा कुम्भ राशि मे हैं तथा सायंकाल 02 बजकर 45 मिनट के बाद मीन राशि।में जाएगा। आज हनुमान जी की उपासना का विशेष फल है। आज सुंदरकांड का पाठ करें।

यहां पढ़ें 13 जून का पंचांग

  • दिनांक-13 जून
  • माह- आषाढ़
  • पक्ष- कृष्ण
  • तिथि-  अष्टमी
  • दिवस- शनिवार
  • नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद
  • करण- बालव
  • सूर्योदय- 05:23am
  • सूर्यास्त- 07:20pm
  • सूर्य राशि- वृष
  • चन्द्र राशि- कुम्भ 02:45pm तक फिर मीन

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत- 11:53am से 12:50pm तक
  • विजय मुहूर्त- 02:41 pm से 03: 40pm तक
  • गोधुली मुहूर्त- 07:07pm से 07:31pm तक
  • राहुकाल- प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल