लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 17 जनवरी, 2021: 17 का संयुक्त बहुत जल्द देता है सफलता, जानिए आज का अंकफल

Updated Jan 17, 2021 | 05:45 IST

Ank rashifal, Today Numerology 17 January 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका रविवार।

Loading ...
17 जनवरी का अंक राशिफल
मुख्य बातें
  • बहुत शीघ्र सफलता देता है 17 का संयुक्त अंक।
  • करता है एकल अंक 8 के जैसा व्यवहार।
  • आज का भाग्यांक 05 है, जिसका स्वामी ग्रह है बुध।

अंक राशिफल 17 जनवरी​: आज 17 जनवरी2021 है। 17 का संयुक्त बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। अंक 01 सूर्य व 07 केतु का प्रतीक है।यह अंक जाँब व  व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज का भाग्यांक 05 है। अंक 05 का स्वामी बुध है।

अंक 08 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है।

पढ़ें अपना 17 जनवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02 व 09
 आर्थिक स्थिति व जाँब -- व्यवसाय की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। अंक 05 व 08 हेल्पफुल हैं। जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य सुख-- स्वास्थ्य बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--01 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में अंक 05 का सपोर्ट है। व्यवसाय में जन्मांक 08 से लाभ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख-- शुगर के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग--नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-05 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब-- भाग्यांक 05 के सहयोग से जाँब में लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में बुध व शनि सफलता देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग-नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-06 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में बुध के शुभ प्रभाव के कारण आशान्वित रहेंगे। व्यवसाय में किसी नए बिजनेस डील की संभावना है।
स्वास्थ्य-  स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ रंग-- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  04 व 07
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में जन्म अंक 04 व अंक 08 के उच्चाधिकारियों से सफलता मिलेगी। व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य-- स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-04 व 08
आर्थिक स्थिति व जाँब--जाँब में अंक 08 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।व्यवसाय में बुध व शनि की सहायता से सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य सुख-- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- नीला 

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-04 व 05
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में अंक 08 व 06 जन्मांक के व्यक्ति से उन्नति है। व्यवसाय में किसी रुके धन लाभ से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख--नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक--04 व 06
आर्थिक स्थिति व जाँब-- जाँब में मनोवांछित उद्देश्य की प्राप्ति है। व्यवसाय में नए उत्तरदायित्व को स्वीकार करें।
स्वास्थ्य सुख-- श्वांस जनित रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग--लाल
शुभ रंग---नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 02 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- जाँब में जन्मांक 09 के उच्चाधिकारी से सफलता मिलेगा। व्यवसाय में अंक 05 व 08 के सहयोग से किसी नए कार्य की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- कफ जनित रोगों से बचें।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल