लाइव टीवी

आज का पंचांग, 17 जनवरी 2021: सूर्य उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानें आज के शुभ मुहूर्त

Updated Jan 17, 2021 | 05:30 IST

आज का पंचांग 17 जनवरी 2021: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। पढ़ें रविवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 17 January, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता है दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान।
  • होता है ग्रह नक्षत्रों की दशा का सटीक ज्ञान।
  • आज गायंत्री मंत्र के जप से मिलेगा अनंत पुण्य।

Aaj Ka Panchang 17 January 2021: आज पौष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज पूर्वभाद्रपद नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज लाल फलों का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 17 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 17 जनवरी 2021
तिथि चतुर्थी
दिवस रविवार
नक्षत्र पूर्व भाद्रपद
करण विष्टि
सूर्योदय 07:17 am
सूर्यास्त 05:45 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि कुम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:09am से12:53pm तक
विजय मुहूर्त 02:16pm से 02:58pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:34pm से 05:58pm तक

आज सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल