लाइव टीवी

अंकज्योतिष 17 मार्च 2020: 03 अंक वालों को व्यवसाय में होगी शुभ अवसर की प्राप्ति, पढ़ें आज का अंक राशिफल

Updated Mar 17, 2020 | 07:04 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 17 मार्च का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 17 मार्च

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 17 मार्च है। यह संयुक्त अंक सफलता व उत्कर्ष का है। यह अंक 08 की तरह कार्य करता है। अंक 08 शनि का प्रतिनिधित्व करता है। शनि ,शुक्र व बुध का मित्र ग्रह है। यह अंक न्याय का है। सौभाग्य का है। आज यह अंक 4,5 व 7 के साथ बेहतर बिजनेस पार्टनरशिप करेगा। 01 से 09 तक के जन्मांक का अलग अलग महत्व व प्रभाव है। जहां अंक 1 सूर्य का अंक है, 3 गुरु का तो वहीं अंक 8 शनि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जीवन में कर्म का महत्व सबसे ज्यादा है लेकिन उसके साथ साथ प्रारब्ध भी तो रहेगा। भाग्य की प्रगति में अंकों तथा उससे संबंधित ग्रहों की महती भूमिका है। आइए अंक ज्योतिष अपने जन्मांक से जानते हैं आज ग्रहों के प्रभाव का फल--

दिनांक 17 मार्च का अंक ज्योतिष के आधार पर राशिफल-

1. अंक 1:  आज अंक 1 तथा 7 शुभ अंक है। आज आपको जॉब में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन के व्यय की संभावना रहेगी। नीला रंग शुभ है।

2. अंक 2:  अंक 5 तथा 8 आज का आपका शुभ अंक है। आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आपका आज का शुभ रंग है लाल। 

3.अंक 3: अंक 3 तथा 8 आजके आपके शुभ अंक हैं। व्यवसाय में  शुभ अवसर की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। अन्न  दान करें। 

4. अंक 4: आज अंक 5 तथा 9 शुभ अंक हैं। धार्मिक यात्रा हो सकती है। अंक 3 या 6 के भाग्यांक के जातक से लाभ होगा। सफेद रंग शुभ है।

5. अंक 5: अंक 3 तथा 6 आज आपके लिए शुभ है। व्यवसाय में लाभ है। नारंगी रंग शुभ है। दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता रहेगी। ससुराल की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।

6. अंक 6: आज अंक 3 तथा 9 शुभ है। व्यवसाय के लिए आज का दिवस प्रगतिकारक है। यात्रा में बाधा आ सकती है। हरा रंग शुभ है। राजनीति से जुड़े लोगों का लाभ होगा।

7. अंक 7: आज अंक 4 तथा 6 शुभ अंक है। व्यवसाय में प्रगति होगी। रुके कार्य का प्रारंभ हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोंण से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। धन का व्यय होगा। आसमानी रंग शुभ है।

8. अंक 8: अंक 4 तथा 7 आज के लिए शुभ अंक है । अंक 1 तथा 3 नामांक का कोई पुराना मित्र आपको लाभान्वित करेगा। धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। लाल रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं। जॉब में सफलता मिलेगी।

9. अंक 9: अंक 3 तथा 8 आज आपके लिए शुभ अंक है। व्यवसाय के लिए बेहतर अवसर है। पीला रंग शुभ है। चावल का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल