लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 19 अक्टूबर, 2020: टीचिंग-मीडिया व बैंकिंग सेक्टर में इस अंक के लोग होंगे लाभान्वित

Updated Oct 19, 2020 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 19 October 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 19 october 2020
मुख्य बातें
  • 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है।
  • यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा।

अंक राशिफल 19 अक्टूबर​: आज 19 अक्टूबर  2020 है। 19 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।अंक 01सूर्य व 09 मंगल का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 06 हुआ। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

19 अक्टूबर का अंकफल:


Ank rashifal today: जन्मांक01-आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब -आज सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।अंक 06 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख-आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय की प्रगति में आज का भाग्यांक 06 का सहयोग रहेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जॉब में सहायक होगा।
स्वास्थ्य सुख-कफ जनित रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग-सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब-गुरु व सूर्य व्यवसाय में सफलता देंगे। टीचिंग,मीडिया व बैंकिंग सेक्टर के लोग लाभान्वित होंगे। स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक04-आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब- मीडिया व आईटी सेक्टर के जॉब में अंक 01 व 06 का प्रभाव उन्नति देगा। शुक्र व्यवसाय में सफलता देगा।
स्वास्थ्य-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05-आज का शुभ अंक- 03 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-  बैंकिंग,ला व मैनेजमेंट जॉब को लेकर प्रसन्नता की बात है।जॉब में जन्मांक 02 व 06 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।    स्वास्थ्य-श्वांश  रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today: जन्मांक06-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 02 व 07 की सहायता से सफलता मिलेगी। भाग्यांक 06 धन का सुंदर व्यय धार्मिक कार्यों में करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर थोड़ा तनाव में रह सकते हैं।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जन्मांक 06 के व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ हो सकता है।सूर्य व शुक्र का सपोर्ट व्यवसाय के लिए सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब-शुक्र व शनि का प्रभाव बैंकिंग ,ला व मीडिया फील्ड में जॉब में प्रगति व नवीन पद सकता है ।व्यवसाय में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक09-आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब-मंगल व सूर्य आत्मबल में वृद्धि करते हैं।जॉब व व्यवसाय में प्रगति है
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-लाल कि सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल