लाइव टीवी

आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2020: सिद्धिकुंजिका स्तोत्र के 108 पाठ से मिलेगा विशेष फल, ऐसे करें दिन की शुरुआत

Updated Oct 19, 2020 | 12:09 IST

आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 आश्विन माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की तृतीया तिथि है और साथ ही नवरात्रि का तीसरा दिन भी है। पढ़ें आज का पंचांग...।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 19 October, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • नवरात्रि में करते रहें दुर्गासप्तशती का पाठ, मिलेगा विशेष फल
  • पंचांग से पाएं दिन के सभी ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान
  • सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का 108 बार पाठ खोल सकता है सौभाग्य के द्वार

Aaj Ka Panchang 19 October 2020: आज आश्वि माह शुक्ल पक्ष नवरात्र की तृतीया है। 02:10 pm के बाद चतुर्थी है। चन्द्रमा मंगल प्रधान वृश्चिक राशि में है। अनुराधा नक्षत्र है। माता दुर्गा को प्रसन्न करने  की उत्तम तिथि है। दुर्गासप्तशती का पाठ करें। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है।मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। सूर्य अभी तुला राशि में हैं। आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के 108 पाठ का विशेष फल है।आज व्रत रहें व अन्न दान करें। 

आज का पंचांग 19 अक्टूबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 19 अक्टूबर
माह आश्विनी
पक्ष शुक्ल
तिथि तृतीया 02:30pm तक फिर चतुर्थी
दिवस सोमवार
नक्षत्र अनुराधा
करण गरज
सूर्योदय 06:25 am
सूर्यास्त 05:48 pm
सूर्य राशि तुला
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत अभिजीत-11:45pm से 12:34pm तक
विजय मुहूर्त 02:02 pm से 02: 49pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:39pm से 06:17pm तक
   

आज प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल