लाइव टीवी

अंकज्योतिष 23 मई 2020: 01 अंक वालों की नौकरी में रहेगा संघर्ष, 03 अंक वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Updated May 23, 2020 | 06:01 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 23 मई का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 23 May 2020

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 23 मई है। 23 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। 23 का सन्युक्त अंक चन्द्रमा 2 व गुरु 3 का कंबाइंड इफ़ेक्ट देता है। गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। यह एकल अंक 5 जैसा बिहैव करेगा। अंक 5 यानी बुध से प्रभावित है। बुध शनि व शुक्र का मित्र ग्रह है।अंक 08 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 01 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

दिनांक 23 मई का अंक राशिफल-

जन्मांक 01

आज का शुभ अंक- 3 तथा 5
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में यह अंक 2 व 3 से प्रभावित होगा। जॉब में थोड़ा संघर्ष रहेगा। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य सुख-आज चन्द्रमा अर्थात शीत जनित रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 02

आज का शुभ अंक- 03 तथा 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज धन का व्यय है। चन्द्रमा व गुरु के प्रभाव से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। व्यवसाय में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा । स्वास्थ्य सुख-स्वास्थ्य सुख ठीक है लेकिन उदर विकार से कष्ट की संभावना है।
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व बुध का प्रभाव रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में अंक 05 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- पीला

जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में परिवर्तन का विचार बनेगा। अंक 08 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता है। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग-नीला व हरा

जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-  02 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज धन का व्यय है। जॉब को लेकर एक नयी आशा जुड़ेगी।
स्वास्थ्य- अंक 8 व 5 मित्र हैं। आज स्वास्थ्य सुख रहेगा। 2 यानी शीत जनित रोगों से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 06

आज का शुभ अंक- 04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। धन आगमन के संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख-बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- पीला व हरा

जन्मांक 07

आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में थोड़ा तनाव रह सकता है। व्यवसाय बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से कष्ट रहेगा।
शुभ रंग-सफेद व नीला

जन्मांक 08

आज का शुभ अंक- 02 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- शनि व बुध का प्रभाव दोनों में उन्नति देंगे।
स्वास्थ्य सुख- राहु अर्थात हड्डी रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-हरा

जन्मांक 09

आज का शुभ अंक- 05 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 9 व 5 का प्रभाव जॉब में उन्नति देगा व व्यवसाय में भी सफलता देगा।
स्वास्थ्य सुख- बुध के प्रभाव से स्किन रोग से परेशानी आ सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल