लाइव टीवी

Panchang 23 May: आज ये समय है बेहद शुभ, इसी समय में कर लें अपने सभी जरूरी काम

Updated May 23, 2020 | 06:02 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 23 May 2020

Today Panchang 23 May 2020: आज 23 मई है। विक्रम संवत 2077 ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज रोहिणी नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातः काल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
           
आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य वृष में व चन्द्रमा भी उसी राशि में हैं। आज जन्म लेने वाले बच्चे शुक्र से प्रभावित होंगे। वे बहुत ही सुंदर होंगे। राशि स्वामी शुक्र उनको कलाकार बना सकता है। चन्द्रमा जब भी शुक्र की राशि में होता है ऐसा बालक फ़िल्म या कला की दुनिया का एक बड़ा नाम हो सकता है। ऐसे बच्चे बड़े होकर मैनेजमेंट विशेषकर सीए की उच्च शिक्षा में भी जा सकते हैं। नका स्वास्थ्य अच्छा होगा। ऐसे बच्चों से प्रत्येक शनिवार को सुन्दरकाण्ड का पाठ करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें

आज भगवान शिव व हनुमान जी की पूजा करें। बजरंगबाण व सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें। योग व ध्यान से मन को एकाग्र करें। क्रोध कदापि न करें।

यहां पढ़ें 23 मई का पंचांग
   

  • दिनांक- 23 मई 2020
  • दिन- शनिवार
  • माह-ज्येष्ठ
  • तिथि- प्रतिपदा
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र-रोहिणी
  • करण-कृषतुधन
  • सूर्य राशि-वृष
  • चन्द्र राशि- वृष
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:50 am से 12:45pm
  • 2-विजय मुहूर्त-02:35pm से 03:29 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:57 pm से 07:21 pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- प्रातःकाल07:30 बजे से 09 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल