लाइव टीवी

अंकज्योतिष 25 जून 2020: 04 अंक वाले आज अपने कार्यों से रहेंगे संतुष्ट, इन अंक वालों का स्वास्थ्य होगा बेहतर

Updated Jun 25, 2020 | 06:09 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 25 जून का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal, अंक ज्योतिष 25 जून
मुख्य बातें
  • 06 अंक वाले स्किन रोग से प्रॉब्लम आ सकती है
  • 07 अंक वाले जॉब में किसी भी लापरवाही से बचें
  • 01 अंक वालों को नेत्र विकार से प्रॉब्लम आ सकती है

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 25 जून है। 25 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ तथा संपन्नता का है। यह अंक 7 यानी केतु से प्रभावित है। केतु का मित्र ग्रह राहु व शनि है।अंक 04 इसका आज मित्र रहेगा। अंक 07 व 08  के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव--


यहां पढ़ें 25 जून का अंकफल
                        
जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- केतु व सूर्य का प्रभाव जॉब में तनाव दे सकता है। व्यवसाय में अंक 2 व 5 का संयुक्त प्रभाव उन्नति दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र विकार से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी
                        
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रदान करेगा। व्यवसाय में लाभ की संभावना है।
स्वास्थ्य सुख-नेत्र रोग से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- हरा
                        
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-07
आर्थिक स्थिति व जॉब-गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति देंगे। व्यवसाय में भी लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी आज सावधानी बरतें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग- पीला
                        
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज आप अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति के लिए तिल का दान करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए बजरंगबाण का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय में केतु का प्रभाव तनाव दे सकता है। जॉब में जन्मांक 02 व 07 का सहयोग मिलेगा।                          

स्वास्थ्य- हेल्थ में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।
शुभ रंग-नीला
                        
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में कुछ नए संबंधों का सहयोग मिलेगा। जॉब में उन्नति होगी। अंक 2 तथा 5 का सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य सुख-- हेल्थ में स्किन रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद
                        
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-04
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी भी लापरवाही से बचें। वाद विवाद की स्थिति न आने दें।
स्वास्थ्य सुख- भगवान विष्णु की उपासना करें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय महामन्त्र का जप करें।
शुभ रंग-नारंगी

जन्मांक 08
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब-शनि व केतु सफलता की प्राप्ति करा सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से प्रभावित लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग-हरा

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब को लेकर कुछ मित्रों की सलाह ले सकते हैं। मंगल व केतु परिवर्तन के कारक बन सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रह सकता है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल