लाइव टीवी

Panchang 25 June 2020: आज गणेश जी की पूजा से मिलेगा अनन्त फल, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Updated Jun 25, 2020 | 06:08 IST

पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Panchang 25 जून
मुख्य बातें
  • आज गणेश जी की पूजा का भी अनन्त फल है
  • बीज मंत्र का जाप करें
  • मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें

आज का पंचांग, 25 June 2020: आज विक्रम संवत 2077 आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। प्रातःकाल 08 बजकर 45 मिनट के बाद पंचमी लग जाएगी। आज गुरुवार है।आज चन्द्रमा कर्क राशि में है तथा रात्रि 12 बजकर 30 मिनट पर सिंह राशि में आ जाएगा। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए। सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं।उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज भगवान विष्णु जी की पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गणेश जी की पूजा का भी अनन्त फल है। आज पीले वस्त्र का दान करें।

यहां पढ़ें 25 जून का पंचांग

  • दिनांक-25 जून
  • माह-आषाढ़
  • पक्ष-शुक्ल
  • तिथि- चतुर्थी 08:45am तक फिर पंचमी
  • दिवस-गुरुवार
  • नक्षत्र- आश्लेषा
  • करण-विष्टि
  • सूर्योदय-05:26am
  • सूर्यास्त-07:24pm
  • सूर्य राशि-मिथुन
  • चन्द्र राशि-  कर्क

आज के मुहूर्त

अभिजीत-11:57am से 12:53pm तक
विजय मुहूर्त-02:47 pm से 03: 45pm तक
गोधुली मुहूर्त-07:09pm से 07:37pm तक
राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे  तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल