लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 सितंबर, 2020: इन अंक वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, जानें अपना भाग्यांक

Updated Sep 28, 2020 | 04:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 September 2020: अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है। जानिए आज का अपना अंक राशिफल।

Loading ...
numerology horoscope ank jyotish rashifal 28 September 2020
मुख्य बातें
  • 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।
  • 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है।
  • आज का भाग्यांक 05 हुआ।

अंक राशिफल 28 सितंबर: आज 28 सितंबर 2020 है। 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है।अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज का भाग्यांक 05 हुआ।

सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है।यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। राहु शनि व केतु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव...

पढ़ें अपना 28 सितंबर का अंकफल

Ank rashifal today:  जन्मांक01-आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब -आज सूर्य व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा।अंक 05 का सपोर्ट जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख-आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today:  जन्मांक 02-आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब-व्यवसाय की प्रगति में आज का भाग्यांक 05 का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग जॉब में सहायक होगा।
स्वास्थ्य सुख-नेत्र रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग-पीला

Ank rashifal today:  जन्मांक 03-आज का शुभ अंक-06 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब-गुरु व सूर्य व्यवसाय में सफलता देगा वहीं अंक 05 जॉब में नव उत्तरदायित्व दे सकते हैं। जॉब में अंक 09 जन्मांक के अधिकारी का सपोर्ट मिलेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today:  जन्मांक04-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में अंक 03 व 07 का प्रभाव उन्नति देगा।  अंक 05 व्यवसाय में संघर्ष रहेगा।
स्वास्थ्य-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक 05-आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब-  व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है।जॉब में जन्मांक 03व 08 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।       स्वास्थ्य-नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-हरा

Ank rashifal today:  जन्मांक06-आज का शुभ अंक-03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में जन्मांक 03 व 05 की सहायता से सफलता मिलेगी। भाग्यांक 05 धन का व्यय गृह निर्माण से सम्बंधित कार्यों में करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रह सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 07-आज का शुभ अंक-08
आर्थिक स्थिति व जॉब-  जन्मांक 05 के व्यक्ति से व्यवसाय में लाभ हो सकता है।सूर्य व केतु का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग-लाल

Ank rashifal today: जन्मांक08-आज का शुभ अंक-06
आर्थिक स्थिति व जॉब-सूर्य व शनि का प्रभाव जॉब में प्रगति व नवीन पद सकता है ।व्यवसाय में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-नीला

Ank rashifal today:  जन्मांक09-आज का शुभ अंक-01 व 03
आर्थिक स्थिति व जॉब-मंगल व सूर्य का आशीर्वाद है। सूर्य प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करेगा।जॉब में आपके कार्यों से अधिकारी खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग-पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल