लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 24 जून, 2021: वैभव और प्रसिद्धि देगा आज का संयुक्त अंक, जानिए अंक राशिफल

Updated Jun 24, 2021 | 05:42 IST

Ank rashifal, Today Numerology 24 June 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के बीच आपके जन्म का दिनांक को ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
24 जून अंक राशिफल, Ank jyotish Rashifal
मुख्य बातें
  • आज 24 जून 2021 का भाग्यांक 08 रहेगा।
  • एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा 24 का संयुक्त अंक।
  • बुध, शनि व शुक्र आपस में रहेंगे परम मित्र।

24 जून 2021 का अंक राशिफल: आज 24 जून 2021 है। 24 का संयुक्त अंक 02 चन्द्रमा व 04 राहु से सम्बद्ध बहुत ही शुभ लेकिन संघर्षमय होता है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 06 के जैसा कार्य करेगा। 06 का स्वामी शुक्र है। 24-06-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। बुध, शनि व शुक्र आपस में परम मित्र हैं।

अंक 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 हैं। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि न्याय, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 24 जून का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01
शुभ अंक- 02 
जॉब व व्यवसाय- सूर्य व शनि का सपोर्ट है।जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 02 व  07 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक: 03
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 08 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्- यूरीन प्रॉब्लम आ सकती है।स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Ank rashifal today:  जन्मांक 03
शुभ अंक:09
जॉब व व्यवसाय- आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए पद के आरम्भ के संकेत हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक:06
जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 07 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें।

Ank rashifal today:  जन्मांक05
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक08 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। जॉब में नामांक 02 व 03 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है। 
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक: 04
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक: 05
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में केतु व शनि कोई नवीन कार्य दे सकता है।शुक्र जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में श्वांश के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today:  जन्मांक08
शुभ अंक: 07
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी शनि है।जॉब को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शुक्र व शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख के लिए उड़द का दान बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  जन्मांक09
शुभ अंक: 02
जॉब व व्यवसाय- जॉब को मंगल व शनि नई दिशा देंगे। व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि व इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। 
स्वास्थ्य- उदर विकार की सम्भावना रह सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल