लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 28 मई, 2021: बहुत ही मंगलकारी और शुभ है 28 का संयुक्त अंक, जानिए अपना अंकफल

Updated May 28, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 28 May 2021: अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है। जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आज शुक्रवार को आपका दिन।

Loading ...
28 मई अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • 28 मई 2021 का भाग्यांक है 02, जिसका स्वामी है चन्द्रमा।
  • भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा है मन का कारक ग्रह।
  • अंक 03 व 09 के साथ बेहतर होती है इसकी पार्टनरशिप।

28 मई 2021 का अंक राशिफल: आज 28 -05- 2021 है। 28 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 01 के जैसा बिहैव करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य विद्वता व वैभव का कारक ग्रह है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा का मित्र ग्रह है। आज 28-05-2021 का भाग्यांक 02 होगा। अंक 02 जिसका स्वामी चन्द्रमा है, इसका आज मित्र रहेगा। भाग्यांक 02 का स्वामी चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। अंक 03 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें। 

पढ़ें अपना 28 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक01-शुभ अंक- 09
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व  चन्द्रमा जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में चन्द्रमा प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: ​ 2 जन्मांक02-शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सँघर्ष है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख-सूर्य नेत्र से सम्बंधित रोग दे सकता है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: ​ 3 जन्मांक03- शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व चन्द्रमा भाग्य स्वामी है। गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा। व्यवसाय में अंक 02 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: ​ 4 जन्मांक04- शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को सूर्य व शुक्र जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: ​ 5 जन्मांक05-शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। जॉब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- स्किन विकार से समस्या आ सकती है।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: ​6 जन्मांक06-शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 02 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: ​ 7 जन्मांक07-शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में कार्यों की अधिकता से तनाव सम्भव  है। व्यवसाय सफल रहेगा।अंक 01 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: ​ 8 जन्मांक08- शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी चन्द्रमा जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में चन्द्रमा किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।
शुभ रंग- बैगनी

Ank rashifal today: ​ 9 जन्मांक09- शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व चन्द्रमा का सपोर्ट है।जॉब में उन्नति है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना है।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा कफ जनित रोग से कष्ट दे सकते हैं। 
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल