लाइव टीवी

क्या कहते हैं आपकी हथेली पर मौजूद काले तिल? कोई खतरे का संकेत या होने वाली है पैसों की बरसात?

Updated Jan 13, 2021 | 16:13 IST

Mole on Palms: इंसान के शरीर पर जगह-जगह तिल मौजूद होते हैं। विज्ञान की नजरों में यह सेल का गठन माना जाता है लेकिन हिंदू धर्म के अनुसार शरीर के किसी भी अंग पर तिल का होना किसी होनी और अनहोनी का कारण होता है।

Loading ...
हथेली पर तिल का मतलब
मुख्य बातें
  • शरीर पर तिल होने के पीछे जुड़ी हुई हैं कई बातें
  • आपके हथेली पर मौजूद तिल खोल सकते हैं आपकी तकदीर का ताला
  • यहां जानिए क्या कहते हैं हथेली पर मौजूद तिल

क्या आपके भी हथेली पर तिल मौजूद हैं? अगर हां, तो क्या आपने कभी तिल के होने का कारण जाना? तिल का होना आम है लेकिन यह कई चीजों को दर्शाते हैं जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं। हमारे शरीर के किसी भी अंग पर तिल का होना कुछ ऐसी बातों का संकेत है जिनसे हम अनजान रहते हैं। हथेली पर मौजूद तिल भी कई शुभ और अशुभ बातों की ओर संकेत करते हैं। हथेली पर तिल का होना या तो आपके लिए मंगलकारी हो सकता है या विध्वनशक हो सकता है। 

इस लेख को पढ़िए और जानिए कि आपके हथेली पर मौजूद तिल भविष्य में होने वाले किस घटना से संबंधित हैं।

अनामिका उंगली के नीचे तिल होना:
अगर आपकी अनामिका उंगली के नीचे तिल है तो सामाजिक, सरकारी और नौकरी के क्षेत्र में आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। भविष्य में आपके लिए ऐसे संयोग बन रहे हैं जहां आपकी छवि पर दाग लग सकता है। झूठ या फरेब के मामले में आपको नौकरी से निकाला जा सकता है। यह तिल इस बात का भी संकेत दे रहा है कि आपको पुलिस और कोर्ट कचहरी के चक्करों में दौड़-भाग करना पड़ सकता है। 

चंद्रपर्वत पर तिल का होना:
अगर आपके हथेली में चंद्रपर्वत पर तिल है तो उसका मतलब कि आप मानसिक तौर से अस्थिर रहते हैं और आपको कई चिंताएं सताती हैं‌। आपको जीवन में प्यार में धोखा मिलेगा और नाकामयाबी का सामना करना पड़ेगा। चंद्रपर्वत पर तिल के होने से शादी में देरी होती है और यह तिल आपकी मां के स्वास्थ्य के लिए भी ठीक नहीं है‌।

छोटी उंगली पर तिल का होना:
जिन लोगों के छोटी उंगली पर तिल होता है वह लोग बहुत किस्मत वाले होते हैं क्योंकि उनके जीवन में धन की कभी कमी नहीं होती है। लेकिन इन लोगों के जीवन में कई परेशानियां आती हैं। 

मध्यमा उंगली पर तिल का होना:
जिन लोगों की मध्यमा उंगली पर तिल होता है वह बहुत खुशनसीब होते हैं। वह सुख संपत्ति के मालिक होते हैं। 

मध्यमा उंगली के नीचे तिल होना:
जिन लोगों की मध्यमा उंगली के नीचे तिल होता है यानी शनि पर्वत पर तिल होता है उनके भाग्य में हलचल बनी रहती है। इन्हें कई असफलताओं से गुजरना पड़ता है।

अनामिका उंगली पर तिल होना:
जिन लोगों के अनामिका उंगली पर तिल होता है उन्हें लोगों से सम्मान मिलता है। यह व्यक्ति धनवान होते हैं और इन्हें सरकारी क्षेत्र में सफलताएं मिलती हैं।

अंगूठे पर तिल होना:
जिन लोगों के अंगूठे पर तिल होता है वह व्यवहार से बहुत भले इंसान होते हैं। यह इंसान हमेशा न्याय का साथ देते हैं और कर्म करने में भरोसा रखते हैं। 

बाई हथेली में तिल होना:
जिन लोगों के बाई हथेली में तिल होता है वह अपने जीवन में बहुत खर्चा करते हैैं। ऐसे लोगों को अपने बचत पर ध्यान देना चाहिए।

दाईं हथेली के ऊपर तिल होना:
जिन लोगों की दाईं हथेली के ऊपर तिल होता है वह बहुत धनवान होते हैं। इन लोगों के जीवन में खुशियां भरपूर रहती हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल