लाइव टीवी

08 सितंबर 2021 का पंचांग: देखिए बुधवार का पंचांग, किस समय हैं शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल? 

Updated Sep 08, 2021 | 01:03 IST

08th September 2021 ka Panchang: जानिए 08 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त। पंचांग से होगा बुधवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। 

Loading ...
panchang 08 September: कब है राहु काल, कब लगेंगे शुभ मुहूर्त? 
मुख्य बातें
  • 08 सितंबर के दिन भगवान शिव तथा भगवान हनुमान की उपासना करें। 
  • इस दिन दान करने से अनन्त पुण्य की प्राप्ति होगी, जातक अन्न दान अवश्य करें।
  • मनोकामना पूर्ति के लिए इस दिन श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। 

08 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की द्वितीया है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज बुधवार है। बुध व शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है। प्रातःकाल पंचांग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरंभ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 08 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 08 सितम्बर 2021
दिवस बुधवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वितीया 
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:29 pm
नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी 
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कन्या
करण बालव 
योग शुभ                       
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  नहीं है
विजय मुहूर्त 02:45 pm से 03:37 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:05 pm से 07:37 pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय नहीं करने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल