लाइव टीवी

09 सितंबर 2021 का पंचांग: देखिए गुरुवार का पंचांग, किस समय है राहुकाल और कब हैं शुभ मुहूर्त?

Updated Sep 08, 2021 | 15:10 IST

09th September 2021 ka Panchang: पंचांग से होगा गुरुवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 09 सितंबर की ग्रह स्थितियां और शुभ मुहूर्त।

Loading ...
Panchang 09 September, 9 सितंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का है दिवस।
  • पंचांग में अभिजीत मुहूर्त का समय होता है सबसे बेहतर।

09 September 2021 ka Panchang: आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। हस्त नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज के दिन दान करने का अनन्त पुण्य है। अन्न दान का बहुत महत्व है। आज दुर्गासप्तशती का पाठ करें। किसी विशेष मनोकामना पूर्ति हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ करने का उत्तम फल है। आज गुरुवार है। गुरु व चन्द्रमा के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 09 सितंबर 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 सितम्बर 2021
दिवस गुरुवार
माह भाद्रपद, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया
सूर्योदय 06:07 am
सूर्यास्त 06:29 pm
नक्षत्र हस्त
सूर्य राशि सिंह
चन्द्र राशि कन्या
करण तैतिल
योग शुक्ल
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:56 am से 12:11 pm तक
विजय मुहूर्त 02:44 pm से 03:38 pm तक
गोधुली मुहूर्त 07:09 pm से 07:34 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल और शुभ कार्य इस समय नहीं करने चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल